बलिदानी हरीश कापड़ी को पुण्यतिथि पर याद किया। परिजनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठन के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा वीर सैनिक के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। हरीश कापड़ी 25 नवंबर 2003 को राजौरी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में वह बिलदान हो गए थे।