फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिनिस्टीरियल कर्मियों का पदोन्नति के लिए कार्य बहिष्कार, बोले- बगैर प्रमोशन के ही हो रहे हैं हम सेवानिवृत्त

हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 04:47 PM IST

स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने पदोन्नति की मांग पर कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वरिष्ठ सहायक से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। ऐसे में कई कर्मी बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सीएमओ कार्यालय के बाहर हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम रौतेला ने कहा कि लंबे समय से कर्मियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार और विभाग सिर्फ आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द पात्र कर्मियों को पदोन्नति नहीं मिली तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालय में काम कराने वालों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। प्रदर्शन में संगठन के महामंत्री कमलेश जोशी, प्रांतीय संगठन मंत्री देवराज सिंह कन्याल, सुंदर मर्तोलिया, कविंद्र वल्दिया, पारस कापड़ी, स्तुति कुंवर, योगेंद्र बोहरा, नवल चौधरी, विपिन पंत, अभिषेक कुमार, नितिन भट्ट, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें