फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को भी खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। इसमें नगर निगम तथा विकास खंड बिण के 14 से 17, 17-19, 19-21 और 21 से 23 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिए गए। विभिन्न खेल विधाओं के लिए आयोजित दक्षता परीक्षा में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा रहीं। इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट, माला सौन, प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, भुवन उप्रेती, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। जिले के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के बाद खिलाड़ियों को परिणाम की भी जानकारी दी गई। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 17 से 23 वर्ष तक के बालकों की अलग-अलग आयु वर्ग में शरीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें