कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मंगलवार सुबह हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर चोटिल होने के बाद मीनाक्षी लेखी को तिब्बत से लौटना पड़ा था। रविवार को लिपुलेख से उन्हें पहले नाभीढांग और फिर गुंजी लाया गया जहां सेना के चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। वह गुंजी में आईटीबीपी के शिविर में ठहरी थीं। उनके घायल होने की सूचना पर हेलिकॉप्टर रविवार को धारचूला पहुंच गया था लेकिन छियालेख में मौसम की खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका।