पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोग इसमें और तेजी आने की आशंका से डरे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि तेल संकट के बीच इसकी कीमतें बढ़ने से यह महंगाई की आग और भड़काएगी। आम मेहनतकश हो, गृहणी, टीचर या फिर टैक्सी चालक और संचालक सभी इस बात से आशंकित हैं। रसोई गैस के दाम पहले ही बढ़े चुके हैं। अब पेट्रोल-डीजल में उछाल से उनको घर-परिवार चलाने के लिए भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसके बावजूद इस संकट से उबरने के लिए अनेक लोग देश हित में जितना संभव है, योगदान देने की बात करते हैं।