फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जीजीआईसी में हुआ परीक्षा उत्सव आप पूछें, हम बताएं कार्यक्रम, डीएम ने दिए सफलता के टिप्स

पिथौरागढ़ के गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित आप पूछें, हम बताएं परीक्षा उत्सव में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षा के बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। परीक्षा उत्सव का आयोजन न केवल पढ़ाई और तैयारी का अवसर है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल को निखारने का भी समय है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करते समय डर, संकोच को अपने मार्ग में आने न दें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएं। जो छात्र अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे, वही अपने जीवन में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, यह आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षा भी है। इस दौरान शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डायट के प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक ने परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के कई टिप्स दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत एवं डायट प्राचार्य भास्करानंद पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में तनाव से दूर रहना आवश्यक है। इस मौके पर एआरटीओ शिवांश कांडपाल, राजेंद्र खाती, हेम चंद्र जोशी, दिलीप कुमार, चिंतामणि जोशी, रमेश जोशी, चंद्रा पांडेय प्रधानाचार्य हंसा धामी, शहजादी गोशिया समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें