फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनको स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता मैच

पिथौरागढ़ जिला क्रिकेट लीग में एनको स्पोर्ट्स एकेडमी ने द एथलीटस होम क्रिकेट एकेडमी को 73 रन से हराकर मैच जीत लिया। एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर एनको स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रनों का स्कोर बनाया। इसमें रोहित मेहता ने 99 रन, आयुष पांडेय ने 57 रन, विनय कापड़ी ने 29 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी की टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से शुभम भंडारी ने 70 रन, सूरज चंद ने 36 रन बनाए। अंपायर दिनेश जोशी और गौरव जोशी रहे। विवेक भट्ट ने स्काेरिंग की। इससे पूर्व अपर निरीक्षक यशपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि लीग के आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता में दस क्रिकेट क्लब प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा कि पूर्व क्रिकेटर्स चयनकर्ताओं की ओर से जनपद से एक टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम फरवरी माह में जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें