पिथौरागढ़ में सेना की भर्ती के चलते हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। नैनीताल जाने वाले यात्रियों को भी बस में सीट पाने के लिए करनी पड़ रही भारी जद्दोजहद। परिवहन निगम द्वारा बसों की उचित व्यवस्था न किए जाने के चलते भारती पर जाने वाले युवक व अन्य लोगों में दिखा आक्रोश। युवकों ने नैनीताल रोड को जाम करने का भी किया प्रयास।