फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल लाइन के रखरखाव की मांग

हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:38 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख एडवोकेट खीमराज जोशी ने पानी की समस्या दूर करने की मांग की है। एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने कहा कि धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल लाइन योजना से धौलकांडा, कुनकटिया, दोबांस ग्राम पंचायतों को पिछले कई वर्षों से पीने का पानी मिल रहा है लेकिन पिछले छह महीनों से जल संस्थान ने 17 वर्ष पूर्व रखे फीटर और पीटीसी को हटा दिया है। इससे पेयजल लाइन योजना का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। सही वितरण नहीं होने से कई परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरकर प्यास बुझानी पड़ रही है। उन्होंने शासन से पेयजल लाइन के रखरखाव और देखभाल के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। मांग करने वालों में देवी दत्त पांडे, रमेश जोशी, जगदीश जोशी आदि शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें