फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, मुनस्यारी में प्रदर्शन

कांग्रेस जिला कमेटी डीडीहाट के अध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुनस्यारी के शास्त्री चौक पर नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। टोलिया ने कहा कि चूंकि अब सोशल मीडिया के माध्यम से मामले के आरोपी का नाम उजागर हो गया है। इसलिए सरकार को चाहिए की अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। वहां सुंदर जोहरी, छत्र सिंह खत्री, दान सिंह बगरी, योगेश भाकुनी, कालू राम, तुला राम, सुंदरी देवी, नंदन टोलिया, यूथ अध्यक्ष चंदन धर्मशक्तू, चंद्र प्रकाश, प्रकाश कुमार आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें