फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने काटा हंगामा, किया बहिष्कार

पिथौरागढ़ नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया और जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त पहली बार बोर्ड बैठक में शामिल हुए। जब भवन कर बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई तो इसका विरोध किया गया। इस पर नगर आयुक्त ने कई पार्षदों से अभद्रता कर उन्हें अपमानित किया। कहा कि पहले से ही नगर की जनता टैक्स के बोझ तले दबी है। ऐसे में भवन कर बढ़ाकर उनकी परेशानी को और बढ़ाया जा रहा है। जनता ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें चुनकर भेजा है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना उनका दायित्व है। जनता के हितों की बात करने पर जिम्मेदार अधिकारी उन्हें अपमानित नहीं कर सकते। अधिकांश पार्षदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें