फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धारचूला में चला स्वच्छता अभियान, रैली निकालकर 500 किलो कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया

,पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे और पर्यटन विभाग ने नगर पालिका के पर्यावरण मित्र, रं कम्युनिटी स्कूल और ताइक्वांडो एसोसिएशन के मिलकर तहसील रोड से लेकर मल्ली बाजार तक स्वच्छता अभियान रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान से पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान के संयोजक माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया अभियान नमामि गंगे और राज्य पर्यटन विभाग एवं संस्था की ओर से आयोजित किया गया है। इस दौरान 500 किलो कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया। यहां दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, रं संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा,प्रकाश सिंह गुंज्याल, भूपेंद्र थापा,महेंद्र ह्यांकी, कृष्णा गर्ब्याल, अरविंद खैर, राजेंद्र नबियाल समेत स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें