फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ से शहर की सड़कों को जाम ने घेरा

पिथौरागढ़ में ईंधन बचाओ संदेश के बाद डीजल-पेट्रोल की खपत बढ़ गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्व में सूनसान रहने वाले शहर के पंपों में वाहनों की कई गुना भीड़ बढ़ी है। पंपों पर वाहनों की भीड़ से शहर की सड़कों को जाम ने घेर दिया है इससे हर कोई परेशान है। पंपों के आसपास सड़कों पर शुक्रवार को सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा इससे यात्रियों, चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही नगर और आसपास के पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की कतार लग गई। पंपों में वाहनों की भीड़ से कुमौड़, यूपीसीएल कार्यालय, टनकपुर तिराहा, जाजरदेवल, बिण में जाम लग गया इसमें यात्री वाहन से लेकर स्कूल बसें और आदि कैलाश जाने वाले वाहन फंसे रहे। विद्यार्थियों और पर्यटकों को जाम खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। यूपीसीएल कार्यालय के पास स्थिति ज्यादा खराब रही। दोपहर बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और बमुश्किल यातायात को व्यवस्थित किया। पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जुटी वाहनों की भीड़ से नगर की सड़कों पर दिन में कई बार जाम की समस्या पैदा हुई इससे यात्रियों के साथ राहगीर भी परेशान रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें