फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पिथौरागढ़ में मानदेय न मिलने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में कमेटी गठन के एक साल बाद भी मानदेय नहीं मिलने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार तुरंत इस पर निर्णय नहीं लेती है तो राशन वितरण बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। पांडेय ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता मानेदय की मांग पर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में सरकार ने एक वर्ष पूर्व एक कमेटी गठित की थी इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जल्द मानदेय देने की घोषणा नहीं करती है तो राशन वितरण बंद कर वे सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने डीएम आशीष कुमार भटगाईं के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कापड़ी, संतोष पंत, भागीरथी बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, ललित महर, भगवान सिंह, माधवानंद कापड़ी, भूपेंद्र सिंह रावल, शिवलाल, भूपाल दत्त , नीरज चंद, गणेश सिंह सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें