फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चोरी के आरोप में महिला को बुलाया थाने, हंगामा

घर में काम करने वाली महिला को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाने से बजेटी क्षेत्र के लोग थाने धमक गए। ग्रामीणों ने महिला को बेवजह फंसाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। जानकारी के अनुसार बजेटी क्षेत्र के एक घर से करीब आठ-दस तोला सोने के गहने चोरी हो गए थे। मकान मालिक के शक के आधार पर पुलिस घर में काम करने वाली महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। महिला को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही बजेटी क्षेत्र के महिला-पुरुष मंगलवार देर शाम थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का जबरदस्त विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस महिला को गहने चोरी के शक में पूछताछ के लिए थाने लाया गया है वह बेहद गरीब महिला है। लोगों के घरों में काम कर वह परिवार चलाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें