फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस ने किया धारचूला-मुनस्यारी के 10 हजार युवाओं की नौकरी लगाने का दावा

मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। धारचूला-मुनस्यारी क्षेत्र को ओबीसी आरक्षण मिलना बढ़ी बात है। इसके चलते क्षेत्र के कई युवा आईएएस और पीसीए बने हैं। विधायक हरीश धामी की सोच है कि इसी आरक्षण के बल पर क्षेत्र के 10 हजार युवाओं की नौकरी लगाएंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर ही यह संभव होगा। यह कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरीश धामी का मुनस्यारी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस ने नगर में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। रैली के बाद बस स्टेशन में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। प्रदेश में भाजपा के शासन में महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है इससे आम जनता त्रस्त है। पेपर लीक की घटनाएं आम हो गईं हैं इससे युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना चकनाचूर हो रहा है। ऐसे में प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन मौका है जब जनता के साथ जनविरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में हरीश धामी के रूप में एक हीरा दिया है जिनकी दूरदर्शी सोच के कारण क्षेत्र को ओबीसी आरक्षण मिला है। विधायक की सोच है कि कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र के 10 हजार युवाओं की सरकारी नौकरी लगाउंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर आने पर इस सोच को साकार करने की मैं गारंटी देता हूं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,आनंद रावत, शशि थापा, भूपेंद्र थापा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता महर, जगत महर, दान सिंह बगरी,यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम दानू सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। -------------- भाजपा नेताओं ने खंडजा डालकर किया है 150 करोड़ का भ्रष्टाचार मुनस्यारी। सम्मेलन में बोलते हुए विधायक हरीश धामी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने रास्तों पर खडंजा डालकर 150 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया गया लेकिन सरकार अपने नेताओं को बचाने में जुटी है।कांग्रेस की सरकार आते ही इस भ्रष्टाचार से पर्दा उठेगा और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें