फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सिलिंडर न मिलने से नाराज घुनसेरागांव और मड़खड़ायत की महिलाओं ने डीएसओ को घेरा

पिथौरागढ़ में सिलिंडर न मिलने से नाराज घुनसेरागांव और मड़खड़ायत की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। डीएसओ और गैस प्रबंधक का घेराव किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि बुकिंग के 45 दिन बाद भी हमें रसोई गैस नहीं दी जा रही है। ऐसे में हम लकड़ी का चूल्हा फूंकने के लिए मजबूर हैं और हमारे लिए धुंआ मुक्त रसोई के दावे हवाई हैं। मड़खड़ायत और घुनसेरा गांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रसोई गैस का वाहन भेजने की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनके गांवों में एक से डेढ़ महीने से रसोई गैस का वाहन नहीं भेजा गया है। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने इस पर डीएसओ और गैस प्रबंधक को बुलाया। आक्रोशित महिलाओं ने दोनों का घेराव किया। दोनों ने महिलाओं को मौजूदा हालात बताते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वे जल्द रसोई गैस का वाहन भेजने की मांग पर अड़े रहीं। डीएसओ ने महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए शुक्रवार यानि आज सिलिंडर भेजने का आश्वासन दिया। इसी बीच घुनसेरा गांव की महिलाओं ने कहा कि मड़खड़ायत से पहले उनके गांव में सिलिंडर बांटने का रोस्टर तय है। ऐसे में पहले उनके गांव रसोई गैस का वाहन भेजना होगा। डीएसओ ने जल्द ही दोनों गांवों में वाहन भेजने की बात करते हुए महिलाओं के आक्रोश को शांत किया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उन्हें सिलिंडर नहीं मिले तो वे फिर से कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन शुरू कर देंगी। इस मौके पर कमला खड़ायत, मंजू खड़ायत, जानकी सौन, किरन, सीमा, दिया, हेमा, विमला, पुष्पा, विमला चौहान, माधवी देवी, विमला आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें