फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग पर गरजीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता, कहा- हमें मानदेय नहीं वेतन चाहिए

पिथौरागढ़ में वेतन, 15 लाख रुपये का बीमा, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने के बाद भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर की आगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं और कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा पांडे ने कहा कि उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। इसमें उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। वह लंबे समय से नियमित वेतन की मांग कर रही हैं इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षा विभाग की तर्ज पर शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलना चाहिए। उन्होंने 15 लाख का बीमा करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा इन मांगों पर उचित फैसला नहीं लिया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगी। प्रदर्शन करने वालों में मीनाक्षी, दीपा, आशा, ममता, मंजू भट्ट, नीमा खत्री, तनूजा भंडारी, मीना पांडे, गीता बिष्ट, राजेश्वरी, मधु सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें