फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धारचूला में 21 किमी हाफ मैराथन का आयोजन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में रं कल्याण संस्था की तरफ से आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन पिथौरागढ़ के जीवन सिंह सौन ने जीती। इस दौड़ को पूरा करने में उन्होंने एक घंटा 13 मिनट 50 सेकंड का समय लिया। जितेश कुमार ने दूसरा और पंकज सिंह बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की हाफ मैराथन में माया ने प्रथम, मीना कोरंगा ने दूसरा और उषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रं समाज वर्ग की प्रतियोगिता में गौरव सिंह सिरखाल ने प्रथम और विनोद सिंह नगन्याल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में हितेश भट्ट प्रथम, महिला में दीपिका सामंत प्रथम, मोनिका जोशी द्वितीय, शीतल तृतीय रहे। 15 से 18 आयु वर्ग में आरती जोशी प्रथम, हिमानी मेहता द्वितीय, किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में सुमित जोशी प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय और आशीष होतियाल तृतीय तथा महिला में खुशबू जोशी प्रथम, खुशी जोशी द्वितीय और गुंजन पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे और राज्य पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हाफ मैराथन शुरू होने से पूर्व संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी, विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, धौलीगंगा परियोजना प्रमुख एम कन्नन, धारचूला इकाई के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। रेस डायरेक्टर माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि मैराथन में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और चेक भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक करन थापा, कृष्णा गर्ब्याल, राजेंद्र नबियाल और दिनेश चलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें