फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों के साथ गुंजी रवाना हुए 60 यात्री, इनर लाइन परमिट जारी होते ही शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा

हीरा मेहरा Updated Thu, 01 May 2025 04:56 PM IST

इनर लाइन परमिट जारी होते ही आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। धारचूला तहसील प्रशासन ने बुधवार को पहले दिन 60 इन लाइन परमिट जारी किए। परमिट मिलने के बाद यात्री बम बम भोले... के जयकारों के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए रवाना हुए। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि एक मई से यात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन प्रतिदिन 500 इनर लाइन परमिट जारी करेगा। एसडीएम ने यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मौसम का पूर्वानुमान सहित ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है। यूपी के अलीगढ़ से आए यात्री अमित कुमार शर्मा, रवि चौधरी, पुनीत गोयल, गौतम कुमार, गौरव कुमार और जितेंद्र सिंह की टीम पास मिलने के बाद अपनी तीन बाइकों से बम-बम भोले... के जयकारों के साथ गुंजी के लिए हुई। आदि कैलाश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें