राष्ट्रीय खेलों के तहत मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने पिथौरागढ़ पहुंचे देश भर के मुक्केबाजों के स्वागत के लिए जिला ओलंपिक संघ ने साइलिक रैली का आयोजन किया। संघ के सचिव ललित पंत के नेतृत्व में 26 साइकिलिस्ट ने स्पोर्ट्स स्टेडियम से 12 किमी दूर स्पोर्ट्स कॉलेज तक साइकिल रैली निकाली। पंत ने कहा यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता हो रही है। इससे सीमांत के मुक्केबाजों और अन्य खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता आएगी। कहा निश्चित तौर पर सीमांत जिले के मुक्केबाज बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।