श्रीनगर में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि शहर के गुरुद्वारे और सार्वजनिक हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और बुजुर्ग भी कतारों में नजर आ रहे हैं।