फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर में कई गांव के ग्रामीणों में पानी की समस्या को लेकर उबाल, तहसील में किया धरना प्रदर्शन

विकास खंड कीर्तिनगर के सिरोला, सिमली और मुंडोली के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर तहसील कीर्तिनगर पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उनके गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस कारण उन्हें दो से ढाई किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ता है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम और जल संस्थान व जल निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें