हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की विद्या परिषद की बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष व सचिव को न बुलाए जाने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे छात्रों ने इस दौरान विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान एक छात्र के हाथ में पेट्रोल की बोतल होने पर छीना-झपटी शुरू हो गई। जिससे पेट्रोल गिर गया, पेट्रोल नीचे गिरते ही किसी ने माचिस जला दी, जिससे नीचे गिरे पेट्रोल पर आग लग गई। किसी तरह से आग पर नियंत्रण किया गया और बड़ी अनहोनी से बच गई। मौके पर विवि अधिकारियों और छात्रों की बीच तीखी-नोक झोंक भी हुई।