फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में शिक्षकों ने निकाला मौन कैंडल मार्च

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन। राजकीय शिक्षक संघ टिहरी व पौड़ी से जुड़े शिक्षकों ने नगर क्षेत्र में देर शाम मौन कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। राजकीय बालिका इंटर कालेज मैदान से शुरू हुए मौन कैंडल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस बालिका इंटर कालेज परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने मौन रहकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के टिहरी जिलाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत ने बताया कि शिक्षक विगत लंबे समय से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। चाक डाउन से लेकर कार्य बहिष्कार तक शिक्षक कर चुके हैं, लेकिन सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि आज शिक्षकों को सम्मानित करने का दिन है, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण आज शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर है। कार्यकारी अध्यक्ष पौड़ी मनोज काला ने कहा कि शिक्षक सभी स्तर की पदोन्नतियां बहाल करने, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने व वार्षिक स्थानांतरण प्रारम्भ करने सहित अन्य मांगों के लिए संघर्षरत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें