सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर द्वारा गोला पार्क श्रीनगर में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुभाष चन्द नेगी, उप-महानिरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।द