फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: सावन में कमलेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

Alka Tyagi Updated Sun, 02 Aug 2026 06:19 PM IST

श्रावण मास के पावन अवसर पर ऐतिहासिक कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह कथा व्यास जगन्नाथ डिमरी ने महंत 108 आशुतोष पुरी की उपस्थिति में भगवान कमलेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद रामघाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा रामघाट से कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयघोष किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें