श्रीनगर के नंदा देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। आज दोपहर मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ होगा। मंदिर में महिलाओं द्वारा मां नंदा को बांद (पारंपरिक भेंट) अर्पित की जा रही है। शाम को मां नंदा की मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। कल नंदा अष्टमी के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।