नंदा अष्टमी महोत्सव के तहत शुक्रवार शाम नंदा देवी मंदिर से मां नंदा की डोली नगर भ्रमण पर निकली। मां के जयकारों के बीच डोली श्रीनगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर मां नंदा का आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के दौरान मां नंदा की डोली कंसमर्दिनी मंदिर भी पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डोली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नंदा देवी मंदिर पहुंची। डोली यात्रा के दौरान पूरा वातावरण मां नंदा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।