रानीहाट में आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने फाग गायन से समा बांधा। इस मौके पर होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। होल्यार वीरेंद्र रतूड़ी, कवि जयकृष्ण पैन्यूली, मदन डंगवाल, अंकित उछोली ने पारम्परिक होली गीतों का गायन कर बैठकी होली को जीवंत कर दिया। इस मौके पर ऐसी होली खेलें जनाब ए अली, रंग सारी गुलाबी चुनरिया, बलमा सारी रंगाई आदि होली गीतों की धूम रही। मौके पर राजेन्द्र कपरवाण, डॉ. प्रकाश चमोली, झाबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। आयोजक देवेंद्र गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।