श्रीनगर। सावन के अंतिम सोमवार को नागेश्वर महादेव मंदिर में सांध्यकालीन आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर पूरे शिवलिंग को घेवर से सजाया गया और भोलेनाथ को घेवर का भोग अर्पित किया गया। विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आरती में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए। मंदिर के महंत नितिन पुरी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई।