श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी के मुख्य गेट के बाहर परियोजना प्रभावित महिलाओं की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 12वें दिन भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को समर्थन दिया। मंच के संयोजक दौलत कुवॅर और जिला अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल कपूर आर्य धरना स्थल पर पहुंचे। दौलत कुवॅर ने कहा कि पिछले 12 दिनों से महिलाएं कंपनी के मुख्य गेट के बाहर झाड़ियों के बीच धरने पर बैठी हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों का समाधान संवाद तथा संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुनीता पांडे, संरक्षक कुमारी सरस्वती, बिमला, सचिव गीता देवी, आदि मौजूद रहे।