तकनीकी शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग की सभी ब्रांचों में प्रयोगशालाओं का बारीकी से जायजा लिया। सिन्हा ने प्रयोगशालाओं में उपकरणों के पुराने होने, तकनीशियनों में जानकारी के अभाव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संस्थान में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए शिक्षको, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से खुलकर संवाद भी किया।