विकासखंड कीर्तिनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी के सभी विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से यूपीएस एवं सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने यूपीएस का पुतला पुतला दहन किया एवं सरकारी की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की जहां जनप्रतिनिधि जितनी बार बने उतनी बार पुरानी पेंशन ले रहे। वहीं कर्मचारियों के लिए कोई उचित पेंशन व्यवस्था नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की इन गलत नीतियों का घोर विरोध करते हैं। कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा का 35 से 40 वर्ष सरकारी सेवाओं में देते है। वहीं पांच साल बनने वाले जनप्रतिनिधि जो अपने को जनता का सेवक बताते हैं वह अपनी पेंशन लगातार बढ़ावा रहे हैं। मौके पर संरक्षक सतीश बलूनी, ब्लॉक मंत्री सुरजीत लिंगवाल, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को संगठित होना पड़ेगा और सरकार की इन नीतियों का विरोध करना पड़ेगा। कहा एक अप्रैल को सामूहिक अवकाश ले कर यूपीएस का विरोध करेंगे।