श्रीनगर में कारगिल शहीद राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन। छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हंस कल्चर सेंटर की ओर पुरस्कार वितरित किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।