श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भरत संताप लीला का मंचन किया गया। लीला में ननिहाल से अयोध्या लौटने पर भरत को भगवान राम के वनवास और राजा दशरथ के निधन की जानकारी मिलती है। इससे दुखी भरत माता कैकेयी के निर्णय पर अपनी नाराजगी जताते हैं। कैकेयी और भरत के बीच भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।