फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 07:47 PM IST

श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत 147 दैनिक और नियत वेतनभोगी कर्मचारियों में से प्रथम चरण में 35 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दे दी गई है। बुधवार को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने ग्रुप-सी कर्मचारियों और वाहन चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कुलपति ने इसे कर्मचारियों और अधिकारियों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्तर पर यह प्रक्रिया संभव हो सकी। वहीं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के योगदान की भी सराहना की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें