फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: श्रम विभाग कार्यालय बंद होने की सूचना पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी की

ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में सोमवार को व्यापारियों और ग्रामीणों ने श्रम विभाग कार्यालय बंद करने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर श्रम विभाग कार्यालय की शाखा खुलवाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद अब कार्यालय बंद होने की बात कहकर लोगों का काम नहीं किया। इससे नाराज लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यालय को बंद और दूसरी जगह नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान संजय ऐरी, राजू बर्गली, चेतन पलड़िया, बिमला देवी, शोभा आर्या, ललित बर्गली, मोहन पलड़िया, लालू पलड़िया, सतीश सुयाल, राजू परगांई आदि मौजूद रहेे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें