रामनगर क्षेत्र में गैस की किल्लत और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर विभिन्न संगठनों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम के उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि अमेरिका-इसराइल द्वारा ईरान पर जबरन थोप गए युद्ध के चलते ईरान ने समुद्री रास्ते को बंद कर दिया है। इसके चलते भारत समेत पूरे विश्व में गैस सिलेंडरों की किल्लत हो रही है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के की मांग की है। वहीं इसको लेकर विभिन्न संगठनों गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।इस दौरान ललित उप्रेती, चिंताराम, तहसीन खान, मुनीष कुमार ,गिरीश चंद्र, जमनराम, बीडी नैनवाल, रोहित रुहेला , भुवन चंद्र, सरस्वती जोशी आदि मौजूद रहे।