फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 03:15 PM IST

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से आए वाल्मीकि समाज के लोगों ने शुक्रवार को रामनगर कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को टेड़ा गांव क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ मारपीट हुई, मगर आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भीम) के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश भीम अनार्य ने बताया कि हर साल 26 अप्रैल को वाल्मीकि समाज के लोग सीतावनी मंदिर प्रागंण में श्रद्धा पर्व मनाते हैं। बृहस्पतिवार को इसकी तैयारी हो रही थी। आरोप है कि इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को ही आरोपियों के खिलाफ रामनगर कोतवाली में तहरीर सौंपी गई। कार्रवाई न किए जाने से नाराज वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोगों ने शुक्रवार कोतवाली पहुंच धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाल अरुण कुमार सैनी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, कोतवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैलाश एकलव्य, राकेश दानव, राहुल राही, हरलाल, मुकेश चौहान, सतीश पार्चा आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें