फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके को जल्द वापस लें सरकार : पूर्व सीएम

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 03:15 PM IST

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना हृदय विदारक है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) आतंकवाद की पनाहगाह बन चुकी है। इसलिए सरकार को जल्द पीओके को वापस लेना चाहिए। पूर्व सीएम रावत रामनगर में पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम के अभिनंदन समारोह में शुक्रवार शाम पांच बजे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बेकसूर पर्यटकों पर गोली चलाना कायरता की निशानी है। अब केंद्र सरकार को इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। पूरा देश एकजुट होकर सरकार के साथ है। पीओके भारत का अभिन्न अंग है इसलिए उसे जल्द वापस लेना चाहिए। बताया कि वह चेयरमैन हाजी अकरम के लिए चुनाव में वोट मांगने आए थे और उनके विजयी होने पर रामनगर की जनता का अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम में जेष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पूर्व दर्जाधारी पुष्कर दुर्गापाल, डाॅ. निशांत पपनै, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन फर्त्याल, ताईफ खान, राहुल डंगवाल, राहुल कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें