फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड में बदला मौसम, हल्द्वानी में धूप खिलने से राहत

कड़कड़ाती ठंड, कोहरे और शीतलहर के बाद चौथे दिन धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि कल से फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इधर धूप खिली तो तापमान ने भी तीन डिग्री की छलांग लगा ली। शुक्रवार को सुबह बादल रहे और कड़ाके की ठंड रही लेकिन दिन चढ़ने के बाद अच्छी धूप निकल आई। बीते दिन 17 डिग्री से बढ़कर तापमान 20.2 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 18.5 और न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, नैनीताल में बीते कुछ दिनों से खुशनुमा हो रहा नैनीताल का मौसम शुक्रवार को अच्छा रहा। सुबह से धूप खिली और मौसम सुहाना था। दिनभर नगर में धूप रही, जिससे लोगों को राहत मिली। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बेहतर होने से सैलानियों ने पर्यटन स्थलों में भ्रमण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें