फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान शुरू, प्रस्तावित चुनाव को लेकर नव ज्योति क्लब में 11 जनवरी तक चलेगा पंजीकरण शिविर

नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से समबद्ध तल्लीताल व्यापार मंडल इकाई के प्रस्तावित चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। सदस्यता अभियान प्रभारी अंचल पंत ने बताया कि तल्लीताल बाजार से लगे नव ज्योति क्लब प्रांगण में एक जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन एक बजे से चार बजे तक सदस्यता अभियान के लिए शिविर लगाया जाएगा। रविवार को सुबह 11 से चार बजे तक सदस्यता अभियान होगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण, सत्यापन समेत व्यापार मंडल से सम्बद्ध बाजारों में जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जीएसटी, दुकान का करेंट खाता, श्रम विभाग में पंजीकरण, व्यावसायिक बिजली का बिल आदि दस्तावेजों के आधार पर सदस्यता पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह नव ज्योति क्लब में आकर सदस्यता के लिए पंजीकरण करवाएं। सदस्यता टीम में प्रदीप साह, वैभव साह, आयुष भंडारी, घनश्याम बेलवाल, हरीश छावड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें