श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दूसरी प्रभात फेरी रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हर कृष्ण साहिब में पूरी हुई। सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुई प्रभात फेरी सदर बाजार, गली नंबर आठ और नौ होते हुए गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब रामपुर रोड तक गई। तमाम संगत प्रभात फेरी में कीर्तन करते हुए निकली, जिसका मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान रामपुर रोड गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार अमरीक सिंह, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा, बबलू कुकरेजा, मनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, आनंद जगप्रीत सिंह, कवलजीत सिंह उत्पल आदि मौजूद रहे ।