फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई और मातृवंदना के बी श्रेणी में होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

नैनीताल जिले के डीएम ललित मोहन रयाल ने सोमवार को विकास भवन में जिला योजना, राज्य सेक्टर और बीस सूत्री कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की। डीएम ने बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई और मातृवंदना के बी श्रेणी में होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से 10 मार्च तक सड़क पर डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा अगर प्रगति रिपोर्ट सही नहीं हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से जिला योजना और अन्य योजनाओं में धनराशि शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा अगर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में खामियां मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस और खुफिया एजेंसी को सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया है। डीएम ने कहा कि भीमताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण को जल्द पार्किंग का निर्माण कार्य करने को कहा है। साथ ही भीमताल में बिना अनुमति के पानी की बोरिंग कराने और टैंकरों से पानी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, डीएसटीएओ डॉ मुकेश सिंह नेगी, सीईओ गोविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें