फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारब के मलबे ने हाईवे पर रोक दी पांच घंटे तक वाहनों की रफ्तार

बरसात शुरू होने के कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर क्वारब की पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह छह बजे क्वारब की पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के बाद सड़क पर कीचड़ होने के चलते एक ट्रक के फंसने से सड़क पर पांच घंटे तक यातायात बंद रहा। सड़क बंद होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी की तरफ आने और जाने वाले वाहनों की लंबी कतार सड़क के दोनों ओर लगने से यात्री और सैलानी परेशान रहे। साथ ही ड्यूटी और स्कूल को जाने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी जाम में फंसने से समय से नहीं पहुंच पाए। एनएच के अधिकारियों ने सुबह 11 बजे क्रेन की मदद से ट्रक को निकालने के साथ जेसीबी से मलबा हटाकर पांच घंटे बाद सड़क पर यातायात सुचारू किया। सड़क पर यातायात सुचारू होने के बाद यात्रियों और सैलानियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्वारब की पहाड़ी जानलेवा बनी हुई है। साथ ही इससे स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन कारोबारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से क्वारब की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें