भीमताल विकास भवन सभागार में शनिवार को संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। सचिव ने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। सचिव ने पिछले साल अधिकारियों की ओर ग्राम पंचायतों में किए गए भ्रमणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से भ्रमण की रोस्टर सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही जो भी अधिकारी भ्रमण में जा रहे हैं तो वह अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराए। सचिव ने कहा कि सीएम की ओर अधिकारियों के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी नजर रखी जा रही है।