धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बरसात से पहले कलमठों, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एसडीएम ने सिडकुल, जगदंबा कालोनी, बिरला संस्थान और मल्लीताल बाजार का निरीक्षण किया। सिडकुल के नालों में जमी सिल्ट निकालने, सीवर खुले में छोड़ने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाने को कहा। जगदंबा कालोनी में नालों को गहरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुटानी क्षेत्र में नाले के बगल में निर्माण की नपाई कराई जाएगी। नालों पर अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई होगी। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, एसडीओ सुमित मासीवाल, देवेंद्र सिंह चनौतिया, शुभम नैनवाल, सतीश टम्टा, पंकज जोशी, विक्की जीना, हिमांशु रौतेला आदि मौजूद रहे।