फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्थानीय व टैक्सी वाहनों को पुरानी दरों पर पास जारी होंगे

नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि लेकब्रिज व पार्किंग को लेकर बोर्ड की ओर से लिया गया निर्णय पालिका के साथ ही नगर वासियों के हित में भी हैं। इससे नैनीताल की सुरक्षा होगी साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। पालिका सभागार में डॉ. खेतवाल ने कहा कि पालिका पर करीब 15 करोड़ की देनदारी है, जिसे निजी स्रोत से प्राप्त आय से चुकाना है। लेकब्रिज का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद पालिका बोर्ड ने लेकब्रिज को 300 रुपये व पार्किंग को 500 रुपये करने का निर्णय लिया। इस आय को पालिका नगर के विकास पर खर्च करेगी। सभासद मुकेश जोशी ने कहा कि स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए निजी व टैक्सी वाहन पास की पूर्व धनराशि को यथावत रखा है। स्थानीय निजी वाहन मेट्रोपोल में 25 रुपये प्रति घंटा में वाहन पार्क कर सकेंगे। बाहरी व यहां कार्यरत विभागीय कर्मियों को विभाग के पत्र से स्थानीय की तर्ज पर पास जारी किए जाएंगे। डीएसए पार्किंग से लगे क्षेत्र, मस्जिद से अंडा मार्केट, तल्लीताल स्कूल में निजी दोपहिया वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वैध टैक्सी चालक 1300 रुपये के पास में नियत स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें