फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मूसलाधार बारिश, न्यूनतम तापमान गिरा

तीन दिनों की लगातार बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार दिन में बंद हुई। 24 घंटे में नैनीताल और आसपास 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि मंगलवार तक 38 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। नैनीताल में बीते एक सप्ताह से मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को कुछ घंटे की राहत के बाद रात में दोबारा बारिश शुरू हो गई जो बुधवार दोपहर तक जारी रही। मंगलवार की तरह बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार के 22 डिग्री की तुलना में बुधवार को तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण उमस भी गायब हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें